बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बंद होगा मुंगेर के जमालपुर में संचालित देश का आखिरी रेलवे इंजीनियरिंग रेजीमेंट ट्यूटोरियल आर्मी कैंप, दो महीने में खाली हो जाएगा पूरा रेजिमेंट

बंद होगा मुंगेर के जमालपुर में संचालित देश का आखिरी रेलवे इंजीनियरिंग रेजीमेंट ट्यूटोरियल आर्मी कैंप, दो महीने में खाली हो जाएगा पूरा रेजिमेंट

MUNGER : 64 साल तक सेवा देने के बाद मुंगेर के जमालपुर में संचालित देश के आखिरी 969 रेलवे इंजीनियरिंग रेजीमेंट ट्यूटोरियल आर्मी कैंप (टीए) को बंद करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। अब सितंबर तक इस रेजीमेंट को खाली कर दिया जाएगा. इस संबंध में रक्षा मंत्रालय ने रेलवे से सहमती मांगी थी। मंजूरी मिलने के बाद इस संबंध में अधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। 

देश की सुरक्षा पर आंच आने की स्थिति में रक्षा मंत्रालय ने रेलवे से सामंजस्य बैठाते हुए रेलवेज ट्यूटोरियल आर्मी का गठन 1949 में किया था। जमालपुर के अलाव झांसी, कोटा, आद्रा, चंडीगढ़ और सिकंदराबाद में स्थित छह रेलवे इंजीनियरिंग प्रादेशिक सेना रेजीमेंट थी। पांच पहले ही बंद हो चुकी हैं। सिर्फ जमालपुर में इसे संचालित किया जा रहा था। अब इसे भी बंद कर दिया जाएगा। 

20 हजार रेल कर्मी को सैन्य प्रशिक्षण

जमालपुर रेलवे इंजीनियरिंग रेजीमेंट ट्यूटोरियल आर्मी कैंप में 1960 से 2024 तक लगभग 20 हजार रेल कर्मियों को सैन्य प्रशिक्षण दिया गया। इसमें न सिर्फ रेल कारखाना के कर्मचारी थे। बल्कि देश के सभी 17 रेलवे जोन के अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारी शामिल हैं।

आखिरी बैच में सिर्फ 50 को ट्रेनिंग

जमालपुर में कभी कर्नल, पदाधिकारी से लेकर जवानों की संख्या कुल 1500 थी। अब यह संख्या मत्र 50 रह गई है। सितंबर तक पूरा रेजीमेंट खाली करने का निर्देश दिया गया है।

कैंटीन भी हो जाएगा बंद

रेलवे इंजीनियरिंग रेजीमेंट बंद होने के साथ ही यहां का कैंटीन भी बंद हो जाएगा। जमालपुर स्थित कैंटीन से सेवानिवृत्त सैनिकों को फायदा होता था। रेल मंत्रालय ने इसके लिए रक्षा मंत्रालय से सहमति मिलने के बाद यह फैसला लिया है।


Suggested News