प्रेम विवाह कर हो गए थे फरार,चार साल बाद लौटे युगल, ससुराल वालों ने स्वागत में पीट-पीटकर किया घायल, पुलिस पर भी किया पथराव
पटना- बिहार की राजधानी पटना के मनेर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. मनेर के सादिकपुर गांव के रहने वाले युवक और युवती चार वर्ष पूर्व प्रेम विवाह करने के बाद अपने घर पहुँचे तो लड़की पक्ष के लोगो ने दोनों के साथ मारपीट करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर 112 डायल इमरजेंसी पुलिस पहुँची तो लड़की पक्ष के लोगो ने पथराव कर दिया। हालांकि महिला दरोगा सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने इधर उधर भाग कर जान बचाई। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है।
बताया जाता है कि सादिकपुर गांव के रहने वाले व पड़ोसी युवती युवती का प्रेमप्रसंग चलता था। जिसके बाद दोनों ने घर से भागकर चार वर्ष पहले शादी रचाने के बाद झारखंड रह रहे थे। वही युवक और युवती के परिजनों में प्रेम विवाह को लेकर तनाव चल रहा था। जिसके कारण लड़के परिवार के सभी लोग पटना में किराये के घर मे रह रहे है।
इस बीच रविवार को प्रेम विवाह किए दोनो युवक और युवती अपने बच्चों के साथ अपने घर पर रहने के लिए आये थे। इस बीच लड़की पक्ष वालो ने दोनों के साथ मारपीट करने लगे। इस बात की सूचना युवती ने 112 डायल पुलिस को दी।
सूचना पर मनेर थाना की महिला दरोगा बेबी कुमारी, साक्षी कुमारी व अन्य पुलिस कर्मियों पर लड़की पक्ष के लोगो ने पथराव कर दी। जिसके बाद सभी इधर उधर छुपकर अपनी अपनी जान बचाई। साथ ही लड़की पक्ष वालों ने दोनों प्रेमविवाह किये युवक और युवती को घर और गांव में रहने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
वहीं पुलिस मामले के कार्रवाई में जुटी हुई है। इधर पति पत्नी वापस मनेर के सादिकपुर से लौट गए। इधर मनेर पुलिस ने बताया कि घटना में किसी पुलिस कर्मी को नुकसान नही हुआ है। पथराव करने वालो पर कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट- सुमित कुमार