बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

छठ पूजा के बाद घर लौटे दंपती को लगा बड़ा झटका, सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने आठ लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

छठ पूजा के बाद घर लौटे दंपती को लगा बड़ा झटका, सूने घर का फायदा उठाकर चोरों ने आठ लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

KATIHAR : छठ मना कर घर लौटे दंपति के घर में भीषण चोरी एक लाख से अधिक नगद और लगभग सात लाख के जेवर चोर ले उड़े। घटना के बाद पीड़ित दंपती ने पुलिस को चोरी की जानकारी दी है।

घटना को लेकर बताया गया कि पीड़ित दंपति जितेंद्र यादव और सपना यादव ने बताया कि वे लोग छठ मनाने के लिए ससुराल गए हुए थे। इस दौरान पूरे घर को अच्छे से लॉक किया गया था। लेकिन चोरों ने बाहर से एक कमरे की खिड़की का ग्रिल तोड़ दिया, जिसके बाद वह कमरे में रखे कीमती गहने, जिसमें सोने का हार, मांग टीका सहित दूसरे जेवरातों की चोरी कर ली। जिंतेंद्र यादव ने बताया कि अलमारी में 1.15 लाख नगद भी रखा हुआ था, वह भी चोरी हो गया है।

चोरी की घटना के मामले में हुई शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।



Suggested News