बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चार दिवसीय आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन, सूर्यनगरी देव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

चार दिवसीय आस्था के महापर्व छठ पूजा का आज दूसरा दिन, सूर्यनगरी देव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

AURANGABAD : बिहार और देश के दुसरे राज्यों में चार दिवसीय आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत हो चुकी है। आज लोक आस्था के महापर्व छठ का दुसरा दिन है। जिसके मद्देनजर और सभी व्रती खरना का प्रसाद बनाने की तैयारीयों में जुटे हैं। सूर्यनगरी देव में भी छठव्रतियों द्वारा खरना किया जा रहा है। जगह जगह पर मिट्टी के चुल्हे पर आम की लकड़ी, पीतल के पात्र में गुड़ और दुध से मिश्रित खीर बनता दिखाई पड़ रहा है। 

बता दें की इसी प्रसाद को ग्रहण कर व्रती तीन दिनों का निर्जला उपवास रखेगी। गौरतलब है कि औरंगाबाद के सुर्यनगरी देव में खरना का विशेष महत्व है। बिहार के साथ दुसरे राज्यों से भी 10 लाख से भी ज्यादा श्रद्वालु यहां पहुंचते हैं और भगवान सूर्य की उपासना करते हैं।

बताते चलें की औरंगाबाद के देव में स्थित यहसूर्य मंदिरों की तरह पूर्वाभिमुख न होकर पश्चिमाभिमुख है। यह अपनी अनूठी शिल्पकला के लिए भी जाना जाता है। पत्थरों को तराश कर बनाए गए इस मंदिर की नक्काशी उत्कृष्ट शिल्प कला का नमूना है। इतिहासकार इस मंदिर के निर्माण का काल छठी - आठवीं सदी के मध्य होने का अनुमान लगाते हैं जबकि अलग-अलग पौराणिक विवरणों पर आधारित मान्यताएँ और जनश्रुतियाँ इसे त्रेता युगीन अथवा द्वापर युग के मध्यकाल में निर्मित बताती हैं।

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Suggested News