बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हादसों से भरा रहा दिन : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, लोग गंभीर रूप से जख्मी

हादसों से भरा रहा दिन : अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, लोग गंभीर रूप से जख्मी

BANKA : बांका में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत एवं चार लोग गंभीर रूप से जख्मी है। सभी ज़ख्मियों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साइकिल सवार निर्वाचन कार्यालय के एक कर्मी की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

घटना सोमवार संध्या की है। जानकारी के अनुसार बांका थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक गेट के पास साइकिल सवार निर्वाचन कार्यालय का एक कर्मी  बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हो गया।समुखिया गांव निवासी सिकंदर मांझी निर्वाचन कार्यालय में चपरासी पद पर कार्यरत था। जिसे गंभीर अवस्था में भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

वहीं बांका थाना क्षेत्र के में ब्रांच का निवासी लोकेश कुमार एवं प्रदीप कुमार दो छात्र बाइक से मार्केट की ओर जा रहा थे, जहां बस की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को भागलपुर के मायागंज संस्था में भर्ती कराया गया है।

 तीसरी घटना बांका के जोगिया बांध से जुड़ी है,. जहां मुकेश राय मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था इस दिन अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।साथ ही अनियंत्रित बाइक से नीचे गिरकर गुड़िया देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई जिसे भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस इंस्पेक्टर शंभू नाथ यादव ने बताया कि सभी ज़ख्मियों का इलाज किया जा रहा है। इस दुर्घटना में एक चपरासी की मौत हो गई है।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Suggested News