बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झोंपड़ी में फांसी के फंदे से लटकता मिला 13 साल के मासूम बच्चे का शव, परिजनों ने कहा - पड़ोसियों ने मार डाला

झोंपड़ी में फांसी के फंदे से लटकता मिला 13 साल के मासूम बच्चे का शव, परिजनों ने कहा - पड़ोसियों ने मार डाला

HAJIPUR : जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के दीवान टोंक गांव में एक झोपड़ी में फंदे से  एक बालक का शव लटका मिला । मृतक स्थानीय सिंघेश्वर राय के 13 वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। परिजनों ने बालक के हत्या का आरोप अपने पड़ोसी पर लगाया है। 

बताया जाता है कि बीते रात्रि बदमाशों ने विकास कुमार की फंदे से लटका कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी परिजनों को जब मिली तो चीख पुकार मच गई परिजनों ने इसकी जानकारी गंगा ब्रिज थाने की पुलिस को दी सूचना पर पहुंचे गंगा ब्रिज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई रवि ने बताया कि करीब 8 दिन पूर्व मृतक और बगल के एक बच्चा के साथ झगड़ा हुआ था इस विवाद में विकास में उसे बच्चा का सर फोड़ दिया था। इसी बात को लेकर उक्त सभी लोग विकास की हत्या की धमकी दे रहे थे। इसी बीच बीते रात्रि उक्त लोगों ने विकास के भैंस को खोल दिया। जब इसकी मां भैंस बांधने गई तो इसी दौरान उक्त लोगों ने विकास की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई है।

Suggested News