बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुलिस हाजत में बंदी की मौत से मचा बवाल, सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, तस्वीरों में देखिए हालात

पुलिस हाजत में बंदी की मौत से मचा बवाल, सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, तस्वीरों में देखिए हालात

JAHANABAD : जिले के घोषी थाना में एक युवक की मौत ने आंदोलन का रूप अख्तियार कर लिया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पथराव शुरू कर दिया है। हालात बिल्कुल वैसे ही नजर आने लगे हैं, जैसा कि दो सप्ताह पूर्व जहानाबाद जेल में एक बंदी की मौत के बाद हुआ था। यहां युवक की मौत के बाद लोगों ने न सिर्फ पथराव किया, बल्कि कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट भी की है। इस मारपीट में कुछ पुलिसकरमियों के चोटिल होने की बात भी कही जा रही है। 

मामला जिले के घोषी थाना क्षेत्र का बताया गया है। जहां बीती रात लखावर गांव के एक युवक को बाइक चोरी के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन रात भर में ही पुलिस कस्टडी में ही उनसे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद युवक के परिवार के साथ बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए हैं। उनका आरोप था कि कि पुलिस की पिटाई के कारण युवक की मौत हुई है। अब खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है।


जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल  

जिले में दस दिन पहले ही जेल के अंदर एक बंदी की मौत होने के बाद खूब बवाल हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क पर हंगामा किया था। इस हंगामे में लोगों की पिटाई से घायल एक महिला हवलदार की मौत हो गई थी। उसी तरह पुनपुन थाना से एक चोर भागने के दौरान पुनपुन नदी में कूद गया था। जिसमें भी पुलिस पर हत्या के आरोप लगे थे। अब एक बार फिर से वैसी ही घटना सामने आने के बाद जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। 


Suggested News