बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाजपा दूर करे दलितों का भ्रम नहीं तो 2019 में सीटें हो जाएंगी कम- डॉ. सीपी ठाकुर

भाजपा दूर करे दलितों का भ्रम नहीं तो 2019 में सीटें हो जाएंगी कम- डॉ. सीपी ठाकुर

PATNA : भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सीपी ठाकुर ने दलित आरक्षण के मसले पर पार्टी को समय रहते भ्रम निवारण के लिए तैयारी की सलाह दी है।

 उन्होंने भाजपा नेताओ को आगाह किया है की पार्टी के प्रति हाल के दिनों में बड़ी भ्रांति फैली है। आरक्षण को लेकर दलित-महादलित परिवारों में यह धारणा फैली है की भाजपा आरक्षण खत्म करने वाली है। उन्होंने कहा की अगर दलितों के बीच से इस भ्रांति को खत्म नही किया गया तो 2019 में बड़ी मुश्किल होगी।

THE-DELUSION-OF-DALITS-SHOULD-NOT-BE-SOON-SOONER-THAN-THE-OTHER-PARTY-BUT-IN-2019-IT-WILL3.jpg

मोदी सरकार के 4 साल पूरा होने पर बिहार बीजेपी ने पटना के ज्ञान भवन में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया था। सीपी ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। उन्होंने हाल ही में पटना ग्रामीण के बिक्रम इलाके की एक दलित बस्ती का दौरा किया था। वहां उन्हें यह आभास हुआ कि आरक्षण के मुद्दे पर दलितों में पार्टी के लिए गहरी नाराजगी है।

THE-DELUSION-OF-DALITS-SHOULD-NOT-BE-SOON-SOONER-THAN-THE-OTHER-PARTY-BUT-IN-2019-IT-WILL2.jpg

खासकर महिलाओं में भाजपा के प्रति क्षोभ है। उन्होंने पार्टी के नेताओ, कार्यकर्ताओ को आह्वान किया कि समय रहे इस भ्रम को दूर करें वरना 2019 में मुश्किल हो जाएगी। सम्मेलन में सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद थे।

Suggested News