बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शपथ लेते ही गिरफ्तार हो गए उप-मुखिया, प्रखंड मुख्यालय के बाहर इंतजार में बैठी थी पुलिस

शपथ लेते ही गिरफ्तार हो गए उप-मुखिया, प्रखंड मुख्यालय के बाहर इंतजार में बैठी थी पुलिस

KATIHAR : पंचायत चुनाव में जीत के बाद शपथ लेते ही  उप-मुखिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उप मुखिया पर अपने चचेरे भाई के हत्या का आरोप है। जिसमें उसकी लंबे समय से तलाश की  जा रही थी। गिरफ्तार नवनिर्वाचित उप मुखिया की पहचान मनिहारी प्रखंड के बौलिया पंचायत के अनवर हुसैन के रूप में की गई है। 

मामले के बारे में बताया जा रहा है कि 7 दिसंबर को प्राणपुर थाना क्षेत्र के केवाला पंचायत में नया टोला भोलगोर गांव में परवेज आलम के हत्या का आरोप उन्हीं के भाई पर था, जिसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। वह पुलसि की पकड़ से लगातार बचता हुआ चल रहा था।  

इधर पंचायत चुनाव जीतने के बाद आरोपी अनवर हुसैन कल मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में सर्वसम्मति से उप-मुखिया बन कर बाहर ही निकला था कि मनिहारी पुलिस ने आरोपी अनवर हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की पुष्टि करते हुए आगे कार्रवाई की बात कह रही है।




Suggested News