बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आधी रात को थाने की निरीक्षण को पहुंच गए जिलाधिकारी, पुलिस की मुश्तैदी देखकर हो गए खुश

आधी रात को थाने की निरीक्षण को पहुंच गए जिलाधिकारी, पुलिस की मुश्तैदी देखकर हो गए खुश

GOPALGANJ : आम तौर पर रात में थाने में पुलिस की मुस्तैदी को लेकर छवि ऐसी है कि वह ड्यूटी पर सोते रहते हैं। इसी छवि की पड़ताल के लिए बीती रात गोपालगंज के डीएम डा. नवल किशोर चौधरी आधी रात को बैकुंठपुर थाने पहुंच गए। जहां अचानक डीएम को देखकर पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान डीएम ने पूरे थाने की व्यवस्था का जायजा लिया और अन्य जानकारी भी हासिल की।

खुश दिखे डीएम

जिस तरह से थाने में आधी रात को भी ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी पूरी तरह के मुस्तैद दिखे, उसे देखकर डीएम खुश हो गए। उन्होंने ड्यूटी पर  पुलिसकर्मियों को देख सराहना की और साथ ही गश्ती व्यवस्था दुरुस्त करने की हिदायत दी। इस दौरान थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।


Suggested News