बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोहरे में ड्राइवर को नहीं दिखी सड़क, डिवाइडर पर चढ़ा दी बारातियों से भरी बस, 20 यात्री घायल

कोहरे में ड्राइवर को नहीं दिखी सड़क, डिवाइडर पर चढ़ा दी बारातियों से भरी बस, 20 यात्री घायल

BETIA : बिहार में कोहरे का असर यातायात पर नजर आने लगा है। घने कोहरे के कारण न सिर्फ सड़कों पर चलना मुश्किल होने लगा है। बल्कि हादसे भी होने लगे हैं। बेतिया जिले में भी बीते रात बारातियों से भरी कोहरे के कारण हादसे का शिकार हो गई। जिसमें बस में बैठे 20 से ज्यादा यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना जिले की नरकटियागंज के पुष्पांजलि होटल के समीप की है। बताया जाता है कि बस बारात लेकर मोतिहारी गई थी। मोतिहारी से लौटने के दौरान कुहासे के कारण नरकटियागंज मे हादसे का शिकार हो गई। बताया जाता है कि सड़क के बीचों-बीच बनाए गए डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। 

घायल यात्रियों का कहना है कि बस में करीब 50 लोग सवार थे।  इसमें 20 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया। 


Suggested News