बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

असानी तूफान ने बदला रास्ता! ओडिशा और बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश की ओर मुड़ा, एक घंटे में समुद्री तट पर पहुंचने की संभावना

असानी तूफान ने बदला रास्ता! ओडिशा और बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश की ओर मुड़ा, एक घंटे में समुद्री तट पर पहुंचने की संभावना

DESK : असानी तूफान का खतरा अभी बरकरार है। पिछले 24 घंटे में ओडिशा और बंगाली की खाड़ी की तरफ बढ़ रहे तूफान ने अब अपना रास्ता बदल लिया है। अब यह तूफान आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। जिसके बाद अब आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। माना जा रहा है कि तूफान यहां भारी तबाही मचा सकता है। बताया गया कि अगले एक घंटे में तूफान तट से टकरा सकता है। हालांकि इसकी रफ्तार काफी कम हो गई है। 

आज तटों से टकरा सकता है तूफान,

बताया कि चक्रवात बुधवार सुबह तक काकीनाड़ा एवं विशाखापट्टनम के बीच आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों से टकरा सकता है। तूफान आज सुबह 8.30 के करीब तटों से टकरा सकता है। 40-50 किमी प्रति घंटे से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बहुत भारी बारिश होने की आशंका है। इसके बाद यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। 

बिहार पर खास असर नहीं

वहीं तूफान का असर बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार तक इन जिलों में बारिश के आसार शुक्रवार तक प्रदेश के 18 जिलों के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। 

Suggested News