बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी का असर बिहार में भी, चार जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरा

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी का असर बिहार में भी, चार जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे गिरा

पटना. कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। प्रदेश के 4 जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इन जिलों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इसमें गया का 7.8 डिग्री, भागलपुर का 9.5 डिग्री, बांका का 9.1 डिग्री और औरंगाबाद जिले का तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को गया सबसे ठंड शहर रहा। यहां 7.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं पटना के न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गयी है। पटना में न्यूनतम तापमान 10.8 पर आ गया है। वहीं बांका 9.1, पूर्णिया में 12.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा बिहार में ठंड बढ़ा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस साल अधिक ठंड पड़ने की संभावना जताई जा रही है। इसके दो कारण बताया जा है। पहला यह कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है। इससे प्रदेश में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवा बिहार में ठंड बढ़ा रही है। दूसरा यह कि इस साल मानसून की वापसी सामान्य समय से 10 दिन बाद हुई थी।

Suggested News