बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गहमागहमी के बीच सम्पन्न हो गया छपरा विधि मंडल का चुनाव, 48 घंटे में खत्म होगा इन्तजार

गहमागहमी के बीच सम्पन्न हो गया छपरा विधि मंडल का चुनाव, 48 घंटे में खत्म होगा इन्तजार

CHHAPRA : छपरा विधि मंडल का चुनाव गहमागहमी के बीच गुरुवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष महामंत्री समेत कुल 11 पदों के लिए 112 प्रत्याशी मैदान में थे। सुबह से ही सभी प्रत्याशी अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए विधिमंडल परिसर में जुट गए थे और वोटरों को लुभाने का हर संभव प्रयास कर रहे थे। पूरा विधि मंडल परिसर टेंट और पंडालों से पटा हुआ था। 

सभी का अपना अपना कैंप था और उसी काम से अपने वोटरों को आकर्षित करते हुए वोट देने के लिए प्रेरित कर रहे थे । वोटर भी काफी सूझबूझ के साथ अपना वोट डाल रहे थे। 48 घंटे के अंदर परिणाम आ जाएंगे और यह तय हो जाएगा कि किसको जीत मिलेगी और किसको हार।

छपरा विधि मंडल चुनाव में अध्यक्ष के एक पद के लिए 7 प्रत्याशी ,महामंत्री के 1 पद के लिए 13 प्रत्याशी, उपाध्यक्ष के 3 पद के लिए 9 प्रत्याशी ,निगरानी समिति के 3 पद के लिए 6 प्रत्याशी, संयुक्त सचिव के 3 पद के लिए 14 प्रत्याशी, सहायक सचिव के 3 पद के लिए 12 प्रत्याशी, अंकेक्षक के 2 पद के लिए 5 प्रत्याशी, कार्यसमिति सदस्य के 7 पद के लिए 13 प्रत्याशी, वरीय कार्य समिति के 5 पद के लिए 5 प्रत्याशी, कोषाध्यक्ष के 1 पद के लिए 4 प्रत्याशी और पुस्तकालय समिति सदस्य के 3 पद के लिए 4 प्रत्याशी मैदान में है।

छपरा से संजय भारद्वाज की रिपोर्ट

Suggested News