बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'विभाजनकारी राजनीति का अंत' की बिहार से हो गयी शुरुआत, देश को मिलेगी नयी दिशा- मुकेश सहनी

'विभाजनकारी राजनीति का अंत' की बिहार से हो गयी शुरुआत, देश को मिलेगी नयी दिशा- मुकेश सहनी

पटना. बिहार में पल-पल बदलते राजनीतिक समीकरण के बीच नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार से विभाजनकारी राजनीति के अंत की शुरुआत हो गई है।

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान बिहार की धरती से जयप्रकाश नारायण ने सम्पूर्ण क्रांति का रास्ता पूरे देश को दिखाया था। आज जब पूरे देश में विभाजनकारी ताकतें सक्रिय हैं, इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा और निडर फैसला लेकर देश को नई दिशा दिखाया है।

मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा लगातार विभाजनकारी नीतियों के तहत न केवल राजनीतिक दलों को तोड़ने में जुटी है, बल्कि समाज में भी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के तहत जहर फैला रही थी। उन्होंने कहा कि यह बहुत सुखद संयोग है पवित्र सावन महीने में बिहार में नए अध्याय की शुरुआत हो रही है।

मुकेश सहनी ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि नई सरकार बिहार के लोगों के चिरलंबित सवालों का हल जरूर ढूंढेगी और पुरानी सारी समस्या का समाधान करेगी।

Suggested News