बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कवि चंदन रचित काव्य संग्रह का ''गोयठा थाप‍ती लड़की'' का विप के कार्यकारी सभापति ने किया लोकार्पण

कवि चंदन रचित काव्य संग्रह का ''गोयठा थाप‍ती लड़की'' का विप के कार्यकारी सभापति ने किया लोकार्पण

PATNA : आज बिहार विधान परिषद  के सभागार में कवि चंदन रचित और कुटज प्रकाशन द्वारा प्रकाशित काव्‍य संग्रह ''गोयठा थाप‍ती लड़की'' का लोकार्पण किया गया. जिसका लोकार्पण बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति  अवधेश नारायण सिंह ने किया। 

समारोह की अध्‍यक्षता कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, मुख्य अतिथि उप मुख्‍यमंत्री रेणु देवी, विशिष्ट अतिथि उपेंद्र राय सीईओ एडिटर इन चीफ सहारा न्यूज़ नेटवर्क एवं विशिष्ट अतिथि   स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मंगल पांडेय, विधायक शकील अहमद  एमएलसी राजेंद्र गुप्ता, मुख्‍य वक्‍ता  आलोक धन्‍वा, निवेदिता झा, अंशु नैथानी आदि गणमान्य उपस्थित थे। 

सभापति ने काव्य संग्रह ''गोइठा तापती लड़की'' के लोकार्पण के संदर्भ में कहा कि यह चंदन की सुगंध है जो कि बिहार के, हिंदुस्तान के, ग्रामीण परिवेश को, आर्थिक परिवेश को, राजनीतिक परिवेश को एवं साहित्यिक परिवेश को दर्शाता है। इस काव्य संग्रह के लिए सभापति अवधेश नारायण सिंह ने चन्दन की जमकर सराहना की। वहीँ उन्होंने कहा की काव्य संग्रह से लोगों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। कार्यक्रम में  धन्यवाद ज्ञापन कुटज प्रकाशन के आशुतोष ने किया।

Suggested News