बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लापरवाही की हद: एक तरफ कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी की बात, दूसरी तरफ बाढ़ राहत के नाम पर रोज हजारों की भीड़ !

लापरवाही की हद: एक तरफ कोरोना से बचने के लिए सामाजिक दूरी की बात, दूसरी तरफ बाढ़ राहत के नाम पर रोज हजारों की भीड़ !

सीतामढ़ी: कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र व राज्य सरकार अपने स्तर पर काम कर रही है। संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिले के पुपरी प्रखंड में इस कोरोना गाइडलाइन का मजाक बनाया जा रहा है। 

दरअसल प्रखंड के हरदिया पंचायत के पंचायत भवन पर बाढ़ राहत के नाम पर रोज हजारों की भीड़ उमड रही है। एक तरफ जहां लोग इस महामारी से बचने के लिए उपाय खोज रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पुपरी के अंचलाधिकारी व जिला प्रशासन मुकदर्शक बन कर जनता को मौत की मुंह में धकेल रहे हैं। 

इस कुव्यवस्था पर अपनी बात रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष कार्तिकेश झा ने बताया कि यहां हर रोज लोगों की भीड बिना मास्क के पहुंच रही है। सरकार को अगर बाढ़ राहत का सर्वे करना इतना ही जरूरी था, तो उसे प्रत्येक वार्ड के अनुसार कर लिया करे। अगर ग्राम या पंचायतों में कोरोना फैला तो इसकी जवाबदेही प्रखंड व जिला प्रशासन को लेनी होगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह घर में ही रहें, उनका हक कोई छिन नही सकता है।


Suggested News