AURANGABAD : किसी ने ठीक ही कहा है प्यार अन्धा होता है, वहीं आज औरंगाबाद में देखने को मिला जहाँ दो प्रेमी जोड़े ने बिना, लग्न ही मंदिर में रचा ली शादी जिसको लेकर इलाके में खूब चर्चा हो रही है। यह मामला औरंगाबाद के ज़िले के बारुण देवी मंदिर की है। जहां प्रेमी जोड़े ने अपने परिजनों की मौजूदगी में एक दूजे के हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार लड़का देव प्रखंड के एरकी गांव का रहने वाला है। वहीं लड़की बारुण प्रखंड अंतर्गत टेरी पोखरहा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों आपस में रिश्तेदार बताएं जाते हैं। इन दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। लेकिन प्रेम जब परवान चढ़ा तो प्रेमी जोड़े ने किसी की एक नहीं सुनी और बिना लग्न के ही मंदिर में शादी रचा लिया। इस बीच परिजनों ने कई बार दोनों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन दोनों एक-दूसरे से अलग होने को तैयार नहीं थे।
अंततः बीती शाम दोनों ने अपनी मर्जी से देवी मां को साक्षी मान कर हिन्दू धर्म के रीति रिवाज के मुताबिक शादी की प्रक्रिया को पुरा किया। इस मौके पर लड़का - लड़की पक्ष के परिजन भी मौजूद रहे,
वहीं इसके अलावा नगर पंचायत बारुण के उप मुख्य पार्षद सरोज यादव सहित अन्य लोग विवाह के साक्षी बने और दर्जनों के संख्या में उपस्थित लोगों ने बर बधु को आशिर्वाद दिया। और शादी के बाद लड़की अपने पति के साथ ससुराल चली गई।