बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शादी में लड़का पक्ष का तोहफा देख आग बबूला हुई लड़की, शादी से कर दिया इनकार, दूल्हा परेशान, बाराती हलकान, फिर मचा....

शादी में लड़का पक्ष का तोहफा देख आग बबूला हुई लड़की, शादी से कर दिया इनकार, दूल्हा परेशान, बाराती हलकान, फिर मचा....

DESK: देश के कई राज्यों से अक्सर शादी के दौरान अजीबो-गरीब मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला एक बार फिर उत्तर प्रदेश से सामने आया है। जहां दुल्हे पक्ष की ओर से कम आभूषण लाए जाने के कारण दुल्हन और उसके परिजन भड़क गए। यहीं नहीं दुल्हन ने शादी के लिए भी इनकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हा पक्ष में हड़कंप मच गया है। दुल्हे पक्ष के लोगों ने दुल्हन पक्ष का काफी मान मनौव्ल किया। आनन-फानन में और जेवरों का इंतजाम किया जिसके बाद दुल्हन शादी के लिए तैयार हुई। 

दरअसल, पूरा मामला मैनपुरी में कस्बा स्थित गेस्ट हाउस का है। जहां कुरावली से बारात आई थी। वहीं दुल्हन ने शादी के दौरान फेरे लेने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार की खबर मिली तो दूल्हा पक्ष में हड़कंप मच गया। विवाद दूल्हे पक्ष की ओर से शुरू हुआ। दूल्हा पक्ष दुल्हन के लिए जो आभूषण लेकर आया था, उससे दुल्हन और उसके घर वाले संतुष्ट नहीं थे। 

बताया जा रहा कि, कुरावली से बारात आई थी। बारात पहुंची तो घरातियों ने बारातियों का जमकर स्वागत किया। दावत आदि के बीच दरवाजे की रस्म शुरू हुई। इसके बाद जयमाला से जुड़े कार्यक्रम पूरे हो गए लेकिन जब दूल्हा पक्ष ने लड़की के लिए लाए गए जेवरात और कपड़े लड़की पक्ष को दिए तो कम आभूषण देखकर परिजन नाराज हो गए।

वहीं दुल्हन ने भी फेरे लेने से इनकार कर दिया। आनन-फानन में दूल्हा पक्ष कुरावली वापस गया और जेवर व अन्य सामान लेकर लौटकर आया। इसके बाद फेरों की रस्म अदायगी हुई और विदाई की गई। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल इस घटना की चर्चा हर ओर हो रही है।

Suggested News