PATNA : पटना में लड़की ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ जाकर घर से भागकर अपनी पसंद के लड़के से शादी कर ली है। जिसके बाद उसके पिता ने थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शादी के बाद प्रेमिका ने सोशल मीडिया पर शादी का वीडियो वायरल किया है। इस वीडियो में लड़की अपने पिता से जान का खतरा बताते हुए धमकी न देने की गुजारिश कर रही है। उसने आगे कहा कि उसका अपहरण नहीं हुआ है, उसे इश्क़ हुआ है। वह अपने प्रेमी से प्यार करती है और उसी के साथ ही रहेगी। उसने प्यार किया है, कोई गुनाह नहीं: फिर डरना क्यों?...
मामला पटना के जानीपुर थाना का है। बताया जाता है कि फरीदपुर गांव के रहने वाली (काल्पनिक नाम) सोनी कुमारी को नौबतपुर के कराई निवासी विष्णु कांत से स्कूल लाइफ से ही प्यार करती है। दोनों के बीच कई सालों से अफेयर चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले तैयार नहीं थे। जिसके बाद दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का मन बना लिया और शनिवार को दोनों घर से फरार हो गए। जब इस बात की सूचना प्रेमिका के परिजनों को लगा तो प्रेमिका के परिजनों ने जानीपुर थाने में प्रेमी विष्णु कांत के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।
जौनपुर थानेदार उत्तम कुमार ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों बालिग है और अपनी मर्जी से घर से भाग के शादी के है। अगर लड़की अपनी मर्जी से न्यायालय में 164 का बयान देती है तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।