बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

36 का दूल्हा-34 की दुल्हन, यह उनकी उम्र नहीं बल्कि हाइट का इंच है, इस अनोखे जोड़े को आशीर्वाद देने सैंकड़ों लोग

36 का दूल्हा-34 की दुल्हन, यह उनकी उम्र नहीं बल्कि हाइट का इंच है, इस अनोखे जोड़े को आशीर्वाद देने सैंकड़ों लोग

BHAGALPUR : ऐसा मानते हैं कि भगवान ने सबके लिए जोड़ी बनाई है। उन लोगों के लिए भी जिनकी हाइट कम रह गई है। इन बातों पर तब विश्वास और बढ़ जाता  है। जब ऐसे किसी जोड़े को देखते हैं। भागलपुर जिले में बीते रविवार को ऐसे ही एक छोटे कद के जोड़े की शादी रचाई गई। जिसमें नए जोड़े को आशीर्वाद देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

36 इंच के दूल्हे को मिली 34 इंच की दुल्हन

यह अनोखी शादी नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के अभिया बाजार में रविवार की रात हुई। शादी लोगों के चर्चा के केंद्र में रहा। जानकारी मिली है कि दुल्हन किशोरी मंडल की पुत्री ममता कुमारी और दूल्हा मसाढू निवासी बिंदेश्वरी मंडल के पुत्र मुन्ना भारती हैं। इनमें दूल्हा मुन्ना भारती 36 इंच का था और दुल्हन  ममता कुमारी 34 इंच की थी। दोनों शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। 

इस शादी का एक वीडियो बीते सोमवार को वायरल हुआ, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।  जैसे ही लोगों को इस अनोखी शादी का पता चला, हजारों की संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए. इस दौरान लोगों के बीच दूल्हा-दुल्हन के साथ सेल्फी लेने के लिए होड़ लगी रही। हालांकि दूल्हा और दुल्हन की वास्तविक लंबाई को लेकर किसी भी प्रकार की पुष्टि वायरल वीडियो में नहीं की गयी है.

Suggested News