बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में गंगा का कहर जारी, नदी में समाया गाँव का सड़क, लोगों की बढ़ी परेशानी

भागलपुर में गंगा का कहर जारी, नदी में समाया गाँव का सड़क, लोगों की बढ़ी परेशानी

BHAGALPUR : भागलपुर के आसपास तटवर्ती क्षेत्रों में गंगा का कहर अब भी जारी है। दो महीने से कटाव का दंश झेल रहे कई गांव के लोगों को आशियाना से भी हाथ धोना पड़ा। जिसके बाद लोग सड़कों पर पन्नी डालकर रहने को मजबूर हैं। 


ताजा मामला भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड के इंग्लिश गांव में सामने आया है। जहाँ गंगा का भीषण कटाव अब भी जारी है। तेज हवा चलने के बाद कटाव तेज होने से गाँव का मुख्य सड़क गंगा में समा गया। जिसके बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। 

बता दें की गंगा नदी के कटाव की वजह से भागलपुर में कई गावों में लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। कई घर नदी में समा गए हैं। जिससे लोगों को अपना आशियाना गंवाना पड़ा है। हालाँकि लोगों का आरोप है की प्रशासन की ओर से पहले इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसकी वजह से उन्हें बेघर होना पड़ा है। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट 

Suggested News