बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रफ्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रक ने महिला को रौंदा, फिर फरार होने के चक्कर में बाइक सवार को ठोका, मचा हड़कंप

रफ्तार का कहर, अनियंत्रित ट्रक ने महिला को रौंदा, फिर फरार होने के चक्कर में बाइक सवार को ठोका, मचा हड़कंप

NALANDA: बिहार में सड़क हादसे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसे में कई लोगों की जान चली जा रही है। ताजा मामला नालंदा का है। जहां सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में दो लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि सड़क पार कर रही महिला को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। वहीं भागने के क्रम में ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। इस घटना में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। 

दरअसल, पूरा मामला बिंद थाना क्षेत्र के कुंभरी पुल का है। जहां सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गया। मृतका की पहचान बिंद थाना क्षेत्र के बिंद निवासी स्वर्गीय दामोदर पासवान की 62 वर्षीया पत्नी पार्वती देवी के रूप में की गई है। जबकि घायलों की पहचान बिंद निवासी सुधीर मांझी एवं फूलो मांझी के रूप में की गई है। 

मृतका के परिजन ने बताया कि बुजुर्ग सड़क पार कर रही थी। इसी बीच रहुई की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। वहीं भागने के दौरान बाइक सवार को भी टक्कर मारते हुए ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में स्थानीय लोगों की मदद से भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष रौशन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News