बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दी केरल स्टोरी: बिहार में टैक्स- फ्री की मांग तो मध्य प्रदेश में अब टैक्स- फ्री नहीं

दी केरल स्टोरी: बिहार में टैक्स- फ्री की मांग तो मध्य प्रदेश में अब टैक्स- फ्री नहीं

DESK: फिल्म 'दी केरल स्टोरी' मूवी इन दिनों देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मूवी को टैक्स- फ्री कर रखा है तो वहीं भाजपा शासित मध्य प्रदेश में यह फिल्म अब टैक्स- फ्री नहीं रहेगी। वहीं बिहार में भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिल्म को टैक्स- फ्री करने की मांग राज्य सरकार से की है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिल्म 'दी केरल स्टोरी' को बिहार में टैक्स- फ्री करने के लिए राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में मुख्यमंत्री नीतीश का ध्यान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फिल्म को टैक्‍स- फ्री किये जाने की ओर भी आकृष्ट किया है।

गिरिराज सिंह ने लिखा है कि यह फिल्म समसामयिक सामाजिक मुद्दों पर आधारित है। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने फिल्म को टैक्‍स- फ्री करने की घोषणा की थी। ऐसे में बिहार में भी इसे टैक्‍स- फ्री किया जाना चाहिए।

उधर भाजपा शासित मध्य प्रदेश में हाल में रिलीज़ हुई फिल्म ‘दी केरल स्टोरी’ अब टैक्स- फ्री नहीं रहेगी। मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने देश में सबसे पहले इस फिल्म को ट्रैक्स- फ्री करने का आदेश निकाला था, लेकिन बुधवार को सरकार ने अपने फैसले को बदलते हुये टैक्स- फ्री करने का अपना आदेश निरस्त कर दिया है। राज्‍य सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग ने आदेश जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है। शिवराज सिंह चौहान ने इस फिल्म को सबसे पहले छह मई को टैक्स- फ्री करने का आदेश जारी किया था। उधर प. बंगाल और तमिलनाडु सरकार ने इस फिल्म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा रखा है।

Suggested News