जिस्मफरोशी का मुख्य सरगना पटना से गिरफ्तार, सालों से था फरार

जिस्मफरोशी का मुख्य सरगना पटना से गिरफ्तार, सालों से था फरार

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस ने कार्रवाई कर जिस्मफरोशी का मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सरगना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले की जानकारी जक्कनपुर थानाध्यक्ष सुदामा सिंह ने दी है।

दरअसल, पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बस स्टैंड के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

बता दें कि, जिस्मफरोशी का मुख्य सरगना गुलशन कुमार है। जो पिछले एक साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने पिछले साल इस मामले में कार्रवाई कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही इन आरोपियों की चंगुल से दो युवतियों को मुक्त कराया था। वहीं आज कार्रवाई कर पुलिस ने मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। 

बताते चलें कि, बीते साल 22 नवम्बर को जक्कनपुर थाना क्षेत्र होटल के कमरे से गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर धंधे में शामिल दो युवतियों को मुक्त कराया था। साथ ही पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। 

Find Us on Facebook

Trending News