बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार लोकतंत्र की धरती, यहां राजतंत्र के लिए जगह नहीं! नीतीश कुमार ने सीएम पद की लिप्सा में परिवारवादियों के आगे किया सरेंडर : रोहित कुमार सिंह

बिहार लोकतंत्र की धरती, यहां राजतंत्र के लिए जगह नहीं! नीतीश कुमार ने सीएम पद की लिप्सा में परिवारवादियों के आगे किया सरेंडर : रोहित कुमार सिंह

MUZAFFARPUR :  मुजफ्फरपुर में युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की बिहार लोकतंत्र की जननी है और यहाँ राजतंत्र नहीं स्थापित होने देंगे।श्री सिंह ने कहा की 1990 से 2005 के बीच हमारे लोगों ने वीरगति को प्राप्त कर बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई है हम अपने पूर्वजों की क़ुर्बानी को बर्बाद नहीं होने देंगे।

श्री सिंह ने कहा कि बिहार में गुंडाराज चल रहा है सबको संगठित होकर बिहार बचाने हेतु संघर्ष करना होगा।श्री सिंह ने कहा की नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की लिप्सा में परिवारवादियों के आगे सरेंडर कर गये हैं।श्री सिंह ने कहा की बिहार का बच्चा-बच्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।

श्री सिंह ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव राजकुमार हैं उनको गरीब के दर्द का अंदाजा नहीं है। उन्होंने ने कहा कि स्व. कर्पुरी ठाकुर जी का नाम उपमुख्यमंत्री के मुँह से शोभा नहीं देता है। कर्पुरी जी परिवारवाद के विरोधी थे और उपमुख्यमंत्री उसी के उपज।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना ने संकल्प लिया है हम राज्य के प्रत्येक गाँव जाकर जनता के दुख का समाधान करेंगे।

श्री सिंह ने कहा कि बिहार में पिछले 33 वर्षों में बड़े भाई और छोटे भाई की सरकार ने जनता को ठगा है। बिहार का विकास सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।श्री सिंह ने कहा की बिहार का प्रत्येक नागरिक कह रहा है चलो चलें मोदी के साथ।

Suggested News