बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मार्च के मध्य में शुरू होगा बिहार प्रदेश कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम चरण, प्रियंका गांधी हो सकती हैं शामिल

मार्च के मध्य में शुरू होगा बिहार प्रदेश कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा का अंतिम चरण, प्रियंका गांधी हो सकती हैं शामिल

PATNA : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी की आखिरी चरण की भारत जोड़ो यात्रा होली के बाद मार्च महीने के मध्य से शुरू होगी। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा०अखिलेश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। पटना के फुलवारीशरीफ से शुरू होकर यात्रा बोधगया तक पहुंचेगी। बोधगया में समापन के दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा०अखिलेश प्रसाद सिंह को प्रियंका गांधी की तरफ से कार्यक्रम में शामिल होने के स्पष्ट संकेत मिले हैं। बैठक में इस बात की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह देखा गया। बिहार के लोग भी लम्बे अरसे से प्रियंका गांधी को देखना और सुनना चाहते हैं। इस लिहाज से प्रदेश कांग्रेस की पदयात्रा का समापन कार्यक्रम बेहद अहम माना जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा० अखिलेश प्रसाद सिंह ने आखिरी चरण की भारत जोड़ो यात्रा के लिए संबंधित जिला अध्यक्षों प्रखंड अध्यक्षों समेत प्रदेश स्तर के नेताओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। अध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी और जनता के लिए काम करने वाले नेता और कार्यकर्ता ही संगठन में महत्व पायेंगे।

बैठक में पूर्व विधायक बंटी चौधरी, ब्रजेश पाण्डेय, राज कुमार राजन, कपिलदेव प्रसाद यादव, प्रवक्ता असित नाथ तिवारी, आलोक हर्ष, चन्द्रिका यादव, निर्मलवर्मा,शशिभूषण राय, हरि नारायण दिवेदी डा० आशुतोष शर्मा, धनंजय शर्मा, सौरभ सिन्हा, ज्ञान रंजन, मृणाल अनामय, उदय शंकर पटेल, संजय यादव उपस्थित थे।

Suggested News