बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रेमिका के साथ दूसरे युवक का घूमना प्रेमी को गुजरा नागवार, गोली मारकर कर गर्लफ्रेंड के आशिक को उतारा मौत के घाट

प्रेमिका के साथ दूसरे युवक का घूमना प्रेमी को गुजरा नागवार, गोली मारकर कर गर्लफ्रेंड के आशिक को उतारा मौत के घाट

NALANDA : मंगलवार की सुबह हिलसा थाना क्षेत्र के पेंदापुर गांव में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गया। इस घटना की सूचना मिलते ही हिलसा थाना के थानाध्यक्ष गुलाम सरवर दलबल के साथ में पेदापुर पहुंचे। इस दौरान शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। व्यक्ति की पहचान बेन थाना अंतर्गत कौआकोल निवासी मिथिलेश कुमार के 30 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार के रूप में किया गया है।

प्रेम प्रसंग में गई जान

बताया गया कि निरंजन की मां शहर एक प्राइवेट अस्पताल का संचालन करती हैं। इसी अस्पताल में निरंजन की पहचान वहां काम करनेवाली वर्षा नाम की युवती से हुई। इस बात से अंजान कि वर्षा का एक प्रेमी भी था। निरंजन उससे दोस्ती बढ़ाने लगा। उसे हर दिन हिलसा से लाने और छोड़ने जाने लगा। दोनों के रिश्ते आगे बढ़ रहे थे। जो बात वर्षा के प्रेमी को पसंद नहीं थी। निरंजन की मां की मानें वर्षा के प्रेमी ने ही  उनके बेटे की हत्या की है। उन्होंने इस हत्या में वर्षा के भी शामिल होने का आरोप लगाया है। 

मामले में पुलिस ने बताया कि युवक के सिर में गोली व छाती में गोली मारी गई है। यह हत्या किसने और किस मकसद से की है। इस बात की जांच की जा रही है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 उन्होंने बताया कि  इस को गोलीमार कर हत्या की गई है व्यक्ति सिर एवं छाती में गोली मारी गई है। व्यक्ति की पहचान बेन थाना अंतर्गत कौआकोल निवासी मिथिलेश कुमार के 30 वर्षीय पुत्र निरंजन कुमार के रूप में किया गया है।मृतक की मां निरंजन कुमार एक निजी अस्पताल का संचालन करते हैं। इस क्लीनिक में वर्षा नाम की महिला भी काम करती थी इसी महिला का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर निरंजन कुमार वर्षा को हिलसा छोड़ने और लाने जाता था। इसी को लेकर वर्षा कें प्रेमिका को नागवार गुजरा जिसके कारण निरंजन कुमार की हत्या गोली मारकर कर दिया।मृतक की मां ने हत्या को लेकर वर्षा के ऊपर आरोप लगाया है।

Suggested News