बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बदमाशों की फब्तियों का विरोध करना महादलितों को पड़ा महंगा, दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोग जख्मी

बदमाशों की फब्तियों का विरोध करना महादलितों को पड़ा महंगा, दबंगों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोग जख्मी

PATNA : पटना में बदमाशों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। आये दिन अपराधी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जा रहे हैं और उन्हें गिरफ्तार करने में पटना पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। इसी कड़ी में पटना के नौबतपुर में बेखौफ बदमाशों ने महादलितों पर कई राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट की है। मारपीट के दौरान आधा दर्जन लोग जख्मी बताया जा रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

बताया जाता है कि नौबतपुर के महाराजगंज के महादलित टोला में प्यारे मोची के घर उनके दामाद आदित्य मोची आए हुए थे।आदित्य मोची अपने ससुराल के साला और साली के साथ ऑटो से घूम रहे थे।  इसी दौरान महाराजगंज के कुछ दबंगों ने उन पर फब्तियां कस दी। इसी बात को लेकर आपस में विवाद शुरू हो गया। गुरुवार की शाम हुए इस विवाद का रूप शुक्रवार को भारी बवाल के रूप में शुरू हो गया। 

गुरुवार की शाम हुई इस घटना का बदला लेने के ख्याल से महाराजगंज के लगभग 30 की संख्या में दबंगों ने दलितों के घर पर हमला बोल दिया। कई लोगों को लाठी डंडे से पीटा गया और ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी। इस दौरान कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। प्यारे मोची ने बताया कि अगर वह और उनका परिवार भागकर जान नहीं बचाते तो कोई भी बड़ी हादसा हो सकता था। इस मामले में उन्होंने नौबतपुर थाने में 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News