बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हादसे के शिकार अधेड़ ने तोड़ा दम, ऑटो पलटने से हुआ था घायल

हादसे के शिकार अधेड़ ने तोड़ा दम, ऑटो पलटने से हुआ था घायल

NALANDA : नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगरनौसा बाजार में गुरुवार के दिन तेज रफ्तार अनियंत्रित ऑटो पलट गई थी। इस घटना में ड्राइवर सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जहां इलाज के दौरान देर रात एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के कंचन भवन निवासी स्वर्गीय फेकू लाल के (65) पुत्र सुखारी लाल के रूप में की गई है। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अधेड़ किसी काम को लेकर फतुहा गए हुए थे। फतुहा से टेंपू पकड़ वह अपने घर नगरनौसा लौट रहे थे। तभी नगरनौसा बाजार में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने नगरनौसा पीएचसी में घायलों को भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ रेफर कर दिया गया। इलाज के क्रम में अधेड़ की देर रात मौत हो गई। वही टेंपो चालक भी ईलाजरत है। 

नगरनौसा थानाध्यक्ष नारद मुनि ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।


Suggested News