बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पंचायती कर घर लौट रहे मुखिया के बेटे पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIHAR NEWS : पंचायती कर घर लौट रहे मुखिया के बेटे पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, अस्पताल में चल रहा है इलाज

KHAGARIA : जिले मोरकाही थाना इलाके के मारर दक्षिणी पंचायत की मुखिया मुस्तरी बेगम के तीन बेटे पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है की पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने लाठी- डंडे से हमला किया है। जिसमें तीन लोग घायल हो गए है। 


घायलों में दो गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे है। जिन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना तब हुई जब मुखिया के बेटे मोहम्मद सदाब आलम सहित सभी लोग गांव में आयोजित पंचायत में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। 

इसी दौरान बदमाशों ने मुखिया के बेटा पर लाठी से हमला कर दिया। बाद में उसे बचाने आए दो अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया। जख्मी ने बताया कि पुरानी रंजिश में गांव के एक परिवार के लोगो ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट  

Suggested News