बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर में नहा रही युवती से बदमाशों ने किया गैंगरेप, आरोपियों ने पुलिस ने किया गिरफ्तार

घर में नहा रही युवती से बदमाशों ने किया गैंगरेप, आरोपियों ने पुलिस ने किया गिरफ्तार

GAYA : जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला थाना अध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि विगत 4 मई की रात्रि महिला अपने घर में नहा रही थी। इसी बीच पड़ोस के दो युवक उसके घर में घुस गए और छेड़खानी करने लगे। 

युवती द्वारा विरोध करने पर दोनों युवकों ने सामूहिक रूप से बलात्कार किया। युवती के बयान पर घटना को सत्यापित करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। 

बता दें की गया में आये दिन बदमाश लूट,हत्या और छिनतई की घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस एक घटना को सुलझा भी नहीं पाती है की अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे रहे हैं। 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट 



Suggested News