बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बदमाशों ने लूटे 68 हज़ार रूपये, जांच में जुटी पुलिस

BIHAR NEWS : फाइनेंस कंपनी के कर्मी से बदमाशों ने लूटे 68 हज़ार रूपये, जांच में जुटी पुलिस

BAGAHA : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में वाल्मीकिनगर में एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 68 हजार की लूट होने का मामला सामने आया है। वारदात थाना क्षेत्र के पावर हाउस के पास हुई है। जहाँ बाइक पर सवार दो अपराधियों ने हथियार का भय दिखा कर फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 68 हजार रुपये लूटे और फरार हो गए।                  

बताते चलें कि वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस के कर्मी से लूट की यह दूसरी घटना है। अपराधियों ने हथियार के बल पर कर्मियों से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया हैं। इससे कर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है की बाइक पर सवार दो लोगों ने लूट को अंजाम दिया है। 

फाइनेंस कर्मी सन्नी कुमार यादव ने बताया कि वह वाल्मीकिनगर से महिला समिति के सदस्यों के किस्त का पैसा लेकर बगहा जा रहा था। इसी बीच हाईड्रल पावर हाउस के समीप रास्ते में बाइक पर सवार दो लोगों ने उसे हथियार दिखाकर रूपये लूट लिया। वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

Suggested News