बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर बदमाशों ने कर्मी पर तानी बंदूक, बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले पकड़ाया

पटना में पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर बदमाशों ने कर्मी पर तानी बंदूक, बड़ी वारदात को अंजाम देने से पहले पकड़ाया

पटना. राजधानी में अपराधी बेलगाम हो गया है। पेट्रोल पंप कर्मी ने सिगरेट पीने से रोका तो बदमाशों ने उस पर बंदूक तान दी। मिली जानकारी के अनुसार बदमाश हथायार लेकर पेट्रोल पंप पर आए हुए थे। यह मामला गांधी मैदान क्षेत्र का बताया जा रहा है।

वहीं इस घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों अपराधियों को धर दबोचा है। दोनों पर पीरबहोर थाना में कई मामले में दर्ज है। दोनों के पास से दो पिस्टल और तीन ज़िंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसके बाद पुलिस ने दोनों अपराधियों से पूछताछ शुरू की।


दोनों अपराधियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। बताया जा रहा है कि गर्ल फ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद लड़की के भाई को टपकाने के इरादे से निकला था। इस बीच वारदात को अंजम देने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Suggested News