बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुपौल में घर में सोये वृद्ध की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

सुपौल में घर में सोये वृद्ध की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

SUPAUL : जिले में आज बेखौफ अज्ञात बदमाशों ने सुप्तावस्था में बुजुर्ग की गोली मार कर  मोत नींद सुला दी है। ताजा मामला जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में सामने आया है। जहां थाना क्षेत्र अन्तर्गत लतौना उत्तर पंचायत के वार्ड नम्बर 4 में 62 वर्षीय जगदीश यादव अपने पशु घर में सोये हुए थे। उसी दौरान अपराधियों ने उनके के सिर में नजदीक से दो गोली मारी। जिससे घटनास्थल पर मृतक जगदीश यादव की मौत हो गई। 


घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया। वहीँ घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। हालाँकि जगदीश यादव की हत्या किन वजहों से हुई। पुलिस इसकी सुराग तलाश रही है। वहीँ घटना को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चा का बाजार गर्म है। 

घटना के बाद मृतक जगदीश यादव के घर में कोहराम मच गया है। पत्नी रीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों के मुताबिक जगदीश यादव की किसी से दुश्मनी नही थी। हत्या किन वजहों के कारण हुई है। इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन गोली चलने की आवाज सुनाई नही देना कई प्रश्न खड़े कर रहा है। मृतक के दो पुत्र है जिनमे भूषण बाहर रहता है। 

घर पर मौजूद छोटे पुत्र रोशन के मुताबिक घटना की जानकारी सुबह तकरीबन चार बजे उन्हें मिली। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में इकठ्ठे हो गए और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। वही घटनास्थल पर त्रिवेणीगंज डीएसपी गनपती ठाकुर खुद पहुंच कर घटना जानकारी ली है। उन्होंने कहा की पुलिस हरेक बिन्दुओं पर जांच कर रही है। इस घटना में जो भी लोग  सम्मिलिप्त होंगे उन्हे किसी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

सुपौल से पप्पू आलम की रिपोर्ट 


Suggested News