बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIG BREAKING : दरवाजे पर बैठे पिता पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

BIG BREAKING : दरवाजे पर बैठे पिता पुत्र को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SIWAN : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के मांझी गाँव मे अपराधियों ने पिता-पुत्र को गोली मार दी। 


घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की दोनों दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बदमाशों ने दोनों पर गोली दाग दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फ़रार हो गए। घटना में पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

जिसे डॉक्टरों ने इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जबकि पुत्र को गम्भीर स्थिति में सींवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालाँकि घटना को किस वजह से अंजाम दिया गया है। इसका अभीतक पता नहीं चल पाया है।

सिवान से विजय की रिपोर्ट  

Suggested News