बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना लाया गया राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के दिवंगत पुत्र केदारनाथ सिंह का पार्थिव शरीर, मंत्री अशोक चौधरी और जदयू नेता छोटू सिंह ने दी श्रद्धांजलि

पटना लाया गया राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के दिवंगत पुत्र केदारनाथ सिंह का पार्थिव शरीर, मंत्री अशोक चौधरी और जदयू नेता छोटू सिंह ने दी श्रद्धांजलि

PATNA : आज एक तरफ जहाँ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई जा रही है। वहीँ कल यानी शुक्रवार को उनके छोटे पुत्र केदारनाथ सिंह का निधन हो गया। आम लोगों के दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को पटना स्थित आवास पर रखा गया है। आज बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और जदयू के प्रदेश महासचिव अरविन्द सिंह उर्फ़ छोटू सिंह सहित कई लोगों ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

मंत्री अशोक चौधरी ने जहाँ स्वर्गीय केदारनाथ सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की। वहीँ उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। जबकि जदयू नेता छोटू सिंह ने कहा केदारनाथ सिंह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर कई काव्यों की रचना की। जिसमें ‘आँका सूरज बांका सूरज’ काफी लोकप्रिय है। 

उन्होंने कहा की केदारनाथ सिंह के निधन से बिहार ही नहीं देश के साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा की बेगूसराय का सिमरिया उनके दिल में बसता था। जिससे वे हमेशा सिमरिया आते जाते थे।    

बता दें की राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के पुत्र केदारनाथ सिंह का शुक्रवार को इलाज के दौरान दिल्ली में निधन हो गया। करीब 87 वर्षीय केदारनाथ सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे तथा दिल्ली में ही इलाजरत थे। अपने सिमरिया स्थित आवास को उन्होंने एक तरह से संग्रहालय का रूप दे दिया था। जिसमें कि दिनकर जी द्वारा पढ़ी जाने वाली रामायण सहित अन्य पुस्तक ही नहीं, उनके द्वारा लिखी पुस्तक भी उपलब्ध थी। यहाँ केदारनाथ सिंह ने राष्ट्रकवि के वस्त्र, छड़ी, बिछावन, बक्सा को भी करीने से सजा कर रखवाया था।

Suggested News