बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा नालंदा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

नक्सली हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा नालंदा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

NALANDA : नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान नालंदा का एक लाल शहीद हो गया। जिनका पार्थिव शरीर गुरुवार को हेलीकॉप्टर से राजगीर लाया गया। शहीद राजगीर प्रखंड क्षेत्र के चकपर गांव निवासी शिव कुमार सिंह के (34) वर्षीय पुत्र चितरंजन कुमार हैं।  


मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड के चतरा जिला स्थित प्रतापपुर में बूढ़ा पहाड़ी पर नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान चितरंजन कुमार 19 सितंबर को 1 गोली पेट मे एवं 2 गोली जांघ में लगने से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए मेडिको अस्पताल रांची में भर्ती कराया गया था। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चितरंजन कुमार सीआरपीएफ 190 बटालियन में हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात थे। यह उनकी तीसरी पोस्टिंग थी, इसके पहले लुधियाना एवं छत्तीसगढ़ में तैनात थे।  

शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही हेलीकॉप्टर से राजगीर पहुंचा। सभी की आंखें नम हो गई औऱ शहीद जवान अमर रहे के नारे बुलंद होने लगे। पार्थिव शरीर को शहीद की पत्नी जूही कुमारी ने भारी मन से कांधा दिया। उनकी आंखों में आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं शहीद जवान के बच्चें काव्य और जुही इस माहौल से अंजान हो गुमसुम बैठें रहें।

बताया जा रहा है की एक महीने पहले ही शहीद जवान चितरंजन कुमार अपनी दूसरी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में समाप्त कर वापस झारखंड गए थे। जहां नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। शहीद जवान का अंतिम संस्कार राजगीर में किया जाएगा। इसके पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस मौके पर सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी सहित नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार,राजगीर विधायक कौशल कुमार एवं जिला पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News