बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नाश्ता कर घर लौट रहे युवक की हुई हत्या, मारने के लिए पहले से घात लगाकर इंतजार कर रहे थे अपराधी

नाश्ता कर घर लौट रहे युवक की हुई हत्या, मारने के लिए पहले से घात लगाकर इंतजार कर रहे थे अपराधी

KHAGDIYA :- खगड़िया के अलौली थाना इलाके के अलौली में आज देर शाम घात लगाए बदमाशों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया है। जिससे लूरक़ यादव नाम के युवक की मौके पर मौत हो गयी। घटना तब हुई जब युवक एक मिठाई की दुकान में नाश्ता करके अपने घर लौट रहा था।इसी दौरान पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने  ताबड़तोड़ 5 गोली मारा। जिससे युवक ने दम तोड़ दिया। पुरानी रंजिश में घटना होने की आशंका है। इन सब के बीच घटना के बाद से अलौली वार्ड संख्या 5 में भारी तनाव है।हालांकि घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर हालात को सामान्य करने में जुटी है।

अपराधियों ने सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अलौली गांव के चौक के समीप उस समय घटना को अंजाम दिया जब लूरक वहां गया था। बताया जाता है कि आधे दर्जन से अधिक अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। और फायरिग करते हुए भाग निकला। घटनास्थल पर गोली के कई खोखे बिखरे हुए थे। मृतक के बारे में भी बताया जा रहा है कि वह साफ सुथरा छवि का नहीं था।  हालांकि ग्रामीण अधिक कुछ बताने से परहेज बरत रहे हैं। कई स्थानीय लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि एक साल पहले उसके घर से पुलिस द्वारा हथियार बरामद किया गया था और पुराना जमीन विवाद भी था।

जांच में जुटी पुलिस

एसपी राजेंद्र कुमार भील के निर्देश पर सदर एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। कड़ाके की ठंड और अंधेरा होने के कारण अभी अधिक कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है। मृतक के बारे में भी बताया जा रहा है कि वह साफ सुथरा छवि का नहीं था। हालांकि ग्रामीण अधिक कुछ बताने से परहेज बरत रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरंभिक तौर पर आपसी रंजिश में घटना घटित होने की बात सामने आ रही है। जमीन को लेकर भी विवाद की चर्चा है। जांच की जा रही है। दोषियों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। 


Suggested News