बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सुबह-सुबह मुखिया की हुई हत्या, बीच रास्ते बाइक सवार अपराधियों ने की गोलियों की बारिश

सुबह-सुबह मुखिया की हुई हत्या, बीच रास्ते बाइक सवार अपराधियों ने की गोलियों की बारिश

बिहार में लगातार मुखिया को निशाना बनाया जा रहा है। कुछ दिन पहले बेगूसराय में एक मुखिया की हत्या हुई थी। अब खबर गोपालगंज से सामने आई है।जहां  गुरूवार सुबह-सुबह मुखिया पर बाइक से आए बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू करी दी। जिसमें एक गोली मुखिया के सिर में लगी और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मुखिया की हत्या के बाद पुलिस महकम में हड़कंप मच गया है। वहीं हत्या की घटना के बाद लोग आक्रोशित नजर आ रहे हैं। मृतक की पहचान थावे प्रखंड के फुलुगनी पंचायत के मुखिया मोहम्मद कुरैश के रूप में की गई है।

 गुरुवार को मुखिया मो. कुरैश  बाइक लेकर थावे स्थित अपने ईंट भट्ठा पर जा रहे थे।  इसी बीच नारायणपुर गांव के समीप अपराधियों ने बाइक सवार मुखिया पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान मुखिया के मुंह में एक गोली लग गई, इससे उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद थावे थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।  हत्या की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल में पहुंच गए हैं। अपने मुखिया की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है।


Suggested News