बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दादा का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे इकलौते पोते को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

दादा का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे इकलौते पोते को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम...

VAISHALI: राज्य में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क हादसे में कई लोग अपनी जान गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली का है। जहां सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। जिसके मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

दरअसल, वैशाली में दादा के अंतिम संस्कार से लौट रहे इकलौते पोते की सड़क हादसे में रविवार को मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी राम दयाल राम के 25 वर्षीय पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा कि, वह अपने दादा का अंतिम संस्कार कर जाफराबाद घाट से लौट रहा था, तभी ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। घाट से लौट रहे अन्य लोगों ने आनन-फानन में उसे लालगंज रेफरल अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।

वहीं मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। इधर, घटना की सूचना पाकर तुरंत लालगंज थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मृतक सतीश कुमार राम के पिता तीन भाई हैं और वह घर का इकलौता वारिस था। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। जिसका एक साल का बेटा भी है। बहनोई ने बताया कि उसके दादा का निधन हो गया था। सभी परिवार के लोग और स्थानीय लोग अंतिम संस्कार में गए थे। उधर से लौटने के के दौरान ट्रैक्टर ने कुचल दिया था।

Suggested News