बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम मिलाने पहुंचे बिहार कांग्रेस के इकलौते लोकसभा सांसद

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम मिलाने पहुंचे बिहार कांग्रेस के इकलौते लोकसभा सांसद

KISHANGANJ : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड सांसद राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का असर देश मे पड़ेगा या नही यह तो 2024 के लोकसभा चुनाव में पता चलेगा लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे एक सफल यात्रा मानती है। जहाँ भारत जोड़ो यात्रा में देश के बड़े बड़े कांग्रेस नेता शामिल हो रहे है तो वही इस यात्रा में राहुल गांधी के साथ बिहार के इकलौते सांसद डॉ जावेद आजाद भारत जोड़ों यात्रा में शामिल हुए है। 

इस दौरान राहुल गांधी के साथ किशनगंज सांसद ने भी पदयात्रा की और राहुल गांधी के साथ बिहार में कांग्रेस की रणनीतियों को लेकर चर्चा की। सांसद डा. जावेद आजाद ने कहा राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। भारत के वर्तमान सरकार ने भारत को धर्म के आधार पर जिस तरह बांटने का प्रयास किया है। उसे अब लोग समझ गए है। यही कारण है कि राहुल गांधी के अभियान से बड़ी संख्या में लोग जुड़ते जा रहे हैं। लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।

भाजपा बता चुकी है फ्लॉप शो

एक तरफ बीजेपी जहां इस यात्रा को फ्लॉप बता रहे वही कांग्रेस नेताओं का मानना है कि यह देश की राजनीति का एक सफल यात्रा है जिसमे पूरे भारत हो जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है जिसका सीधा असर 2024 के लोकसभा चुनाव में दिखगा। भारत जोड़ो यात्रा कितना फ्लॉप और कितना सफल रहा यह तो 2024 के लोक सभा चुनावी परिणाम से ही पता चलेगा।

Suggested News