बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में चोरों का तांडव, रात में छत पर सोया रहा पूरा परिवार, बदमाशों ने गायब कर दिए 5 लाख के गहने

पटना में चोरों का तांडव, रात में छत पर सोया रहा पूरा परिवार, बदमाशों ने गायब कर दिए 5 लाख के गहने

PATNA : जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के बरनी सूर्य मंदिर स्थित शहीद नगर में कृष्णनंदन प्रसाद के घर में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने 50 हजार नगदी के साथ करीब पांच लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि कृष्णनंदन प्रसाद मूल रूप से मसौढ़ी थाना के गंगाचक मलिकाना के रहने वाले हैं। बीते करीब एक साल से वह और उनका परिवार शहीद नगर में मकान बनाकर रह रहा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक घटना की रात कृष्णनंदन प्रसाद और उसका पूरा परिवार गर्मी की वजह से घर की छत पर सो रहा था। इसी बीच अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर उनके घर में घुस गए और घर के एक कमरे में रखे अलमीरा का लॉकर तोड़कर 50 हजार नगद व पांच लाख के गहने निकाल लिए। कृष्णनंदन प्रसाद की माने तो अलमीरा में रखे पांच लाख के जेवरात के अलावा कीमती कपड़े , जरुरी कागजात समेत अन्य कई सामान भी बदमाश अपने साथ ले गए। उक्त घटना की जानकारी घरवालों को उस वक्त हुई। जब अगली सुबह वे लोग छत से नीचे उतरे। 

इधर घटना की सूचना मिलने पर धनरुआ पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पीड़ित कृष्णनंदन प्रसाद ने पुलिस को यह भी बताया है कि उसके घर के नजदीक सूर्य मंदिर से दक्षिण स्थित पुल के पास आए दिन असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। आशंका है कि उन्ही लोगों के द्वारा रेकी कर उक्त घटना को अंजाम दिया गया होगा। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई थी। 

पटना से सुजीत की रिपोर्ट 

Suggested News