बीड़ी पान की दुकान चलानेवाले ने किया था सीएमओ को उड़ाने वाला ईमेल, पुलिस ने कोलकात्ता से किया गिरफ्तार, जानें कहां का है आरोपी

बीड़ी पान की दुकान चलानेवाले ने किया था सीएमओ को उड़ाने वाला

PATNA : बीते महीने अलकायदा के नाम से बिहार मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी वाले email भेजने वाले अभियुक्त को कोलकाता से अरेस्ट किया गया है। साथ में जिस मोबाइल से धमकी भरा email भेजा गया था उसे भी recover किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम मो. जाहिद (51 साल) बताया गया है। 

मामले की जांच कर रही सचिवालय थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक बेगूसराय जिले का रहनेवाला है। उसके पिता भगवानपुर थाने के बनहरा खिजिरचक के नुरपुर गांव के रहनेवाले हैं। वर्तमान में जाहिद कोलकात्ता के गांगुली बीड़ी पान की दुकान चलाता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि बीते महीने सीएमओ के अधिकृत मेल आईडी पर एक धमकी भरा ईमेल आया था। अलकायदा के नाम से आए इस ईमेल में सीएमओ को उड़ाने की धमकी दी गई थी। बीते 2 अगस्त को मामले में सचिवालय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

REPORT - ANIL KUMAR