बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नशे की हालत में गिरफ्तार शख्स की न्यायालय परिसर हुई मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

नशे की हालत में गिरफ्तार शख्स की न्यायालय परिसर हुई मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

NAWADA : व्यवहार न्यायालय परिसर में रविवार की शाम एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक गोरे मांझी जिले के शाहपुर ओपी क्षेत्र के शाहपुर का रहने वाला था। उसे न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। उसे उसके एक भाई के साथ नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया था। 

कहा जा रहा है कि शराब की वजह से ही उसकी मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी गौरव मंगला समेत कई पुलिस पदाधिकारी न्यायालय पहुंच गए हैं। 

एसपी ने बताया कि शाहपुर ओपी की पुलिस ने दो भाइयों को नशे की हालत में गिरफ्तार की थी। मेडिकल जांच में दोनों के शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाई गई थी। जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को पेशी के लिए न्यायालय लाया गया था, जहां परिसर में ही गोरे ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि शराब पीने से शख्स की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मेडिकल बोर्ड गठन कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जाएगी।


नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News