N4N DESK : देश में एक बार फिर कोरोना के तीसरी लहर के आने की संभावना जताई जा रही है। इसके मद्देनजर अस्पतालों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी लोगों से मास्क लगाने और सेनीटाइजर का उपयोग करने का अपील किया जा रहा है। ऐसे में एक सिविल डिफेन्स वालंटियर को एक शख्स को कोरोना टेस्ट कराने की सलाह देना महंगा पड़ गया।
शख्स ने गुस्से में आकर वालंटियर पर चाक़ू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना राष्ट्रीय राजधानी के साउथ ईस्ट की बताई जा रही है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बताया की जानकारी मिली थी एक व्यक्ति और स्टाफ के बीच झगड़ा हुआ है। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की तुगलकाबाद के डिस्पेंसरी में 26 वर्षीय सिविल डिफेन्स स्टाफ विपिन शर्मा घायल पड़ा है।
आनन फानन में उसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से 21 साल के आरोपी ओसामा राजा को गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि पुलिस को देखकर वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने ओसामा को गिरफ्तार कर खून से सना चाकू भी बरामद किया है। पुलिस ने घायल के बयान के बाद आरोपी पर आईपीसी की धारा 186, 353, 332, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।