बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रांची के बार में डीजे की हत्या करनेवाला तीन साथियों सहित बिहार के गया से गिरफ्तार, झारखंड पुलिस के साथ जिले के चार थाने भी थे कार्रवाई में शामिल

रांची के बार में डीजे की हत्या करनेवाला तीन साथियों सहित बिहार के गया से गिरफ्तार, झारखंड पुलिस के साथ जिले के चार थाने भी थे कार्रवाई में शामिल

GAYA : रांची के एक बार में बीती रात डीजे की गोली मारकर हत्या करनेवाले आरोपी को बिहार के गया से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम अभिषेक सिंह है। बताया गया कि हत्या करने के बाद वह अपने साथियों के साथ जिले के अलीपुर थाना क्षेत्र के केसपा गांव में छिपा हुआ था। जिसके बारे में जानकारी मिलते ही झारखंड पुलिस गया पहुंची थी। जहां जिले के चार थानों टिकारी, अलीपुर, मऊ और कोंच थाने की पुलिस के साथ हुए संयुक्त कार्रवाई में अभिषेक को गिरफ्तार किया गया। वहीं उसके साथ तीन साथी भी पकड़े गए हैं। टीम का नेतृत्व टिकारी SDPO सुशांत चंचल कर रहे थे। पुलिस सभी से पूछताछ करने में जुटी है। बताया जा रहा है कि झारखंड पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ सभी आरोपियों को रांची ले जाएगी।

पुलिस चेकिंग को देख भागने लगे आरोपी

बीयर बार में घुसकर मर्डर करने वाले आरोपी का झारखंड पुलिस लगातार पीछा कर रही थी। पीछा करते हुए झारखंड पुलिस गया पहुंची, यहां SSP आशीष भारती से हेल्प मांगी। SSP आशीष भारती के आदेश पर पूरे जिले की नाकेबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की गई। वाहन चेकिंग के दौरान अलीपुर थाने के पास पुलिस वालों ने एक कार को रुकने के लिए हाथ दिया तो उस कार का चालक वाहन को तेजी से भगाने लगा। थाने से कुछ दूरी पर जाकर कार को छोड़कर उसमें सवार सभी अपराधी दौड़कर भागने लगे। 

चार थानों की पुलिस  लगी पीछे

चार थानों की पुलिस ने उनका पीछा किया। इस बीच अभिषेक सिंह और उसके साथ रहे तीन और युवक केसपा गांव में छिप गए। ऐसे में पुलिस के लिए कुछ देर के लिए बड़ी चुनौती बन गई, लेकिन गांव के लोगों ने पुलिस की मदद की और मुख्य आरोपी और उसके साथ 3 अन्य युवक को एक घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है।

रांची पुलिस ने मांगा था सहयोग

SSP आशीष भारती ने बताया कि अभियुक्त अभिषेक सिंह की गिरफ्तारी के लिए रांची पुलिस ने सहयोग मांगा था। इस पर पूरे जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाने के लिए सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का भी गठन किया गया। 

गया पुलिस के सभी थानों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। विशेष टीम के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की गई। इसी क्रम में गया पुलिस की विशेष टीम और अलीपुर थाने की टीम के द्वारा झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त रूप से आरोपियों को अलीपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया और झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया। इस मामले में कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।


Suggested News