बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले फूफा को पुलिस ने 24 घंटे में भेजा जेल, नए कानून के तहत होगी कार्रवाई

3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले फूफा को पुलिस ने 24 घंटे में भेजा जेल, नए कानून के तहत होगी कार्रवाई

NAWADA : नवादा में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाला कुकर्मी को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। शाम 5 बजे सूचना मिली कि नारदीगंज थाना क्षेत्र में 3 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। बच्ची को इलाज एवं मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल नवादा भेजा गया। 



मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नवादा के निर्देशानुसार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में महिला थाना कांड संख्या 27/24 दिनांक 03/07/2024 धारा 65/139 बीएनएस एक्ट एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के क्रम में महिला थाना एवं एफएसएल टीम द्वारा अस्पताल जाकर साक्ष्य एकत्रित किया गया। 



पूर्व में किए गए अनुसंधान में परिजनों एवं आसपास के लोगों की गहन जांच की गई।  इसी क्रम में यह बात सामने आई कि लड़की के साथ फूफा भी था। अग्रतर अनुसंधान में परिजनों एवं आसपास के लोगों से सघन पूछताछ की गई। इस क्रम में यह बात सामने आई की बच्ची के फूफा द्वारा ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है। बच्ची के फूफा को गिरफ्तार किया गया, जिसने अपना अपराध स्वीकार लिया है। 



अभियुक्त सुनील मांझी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार नवादा पुलिस के द्वारा 12 घंटे के अंदर 3 साल के मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने के कांड का उद्भेदन करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कांड में जल्द से जल्द आरोप पत्र दाखिल करते हुए, स्पीडी ट्रायल के माध्यम से अभियुक्त को सजा दिलाया जायेगा। गिरफ्तार अभियुक्त का नामः सुनील मांझी उम्र 35 वर्ष पिता रामप्रसाद मांझी सा. सिकंदरपुर थाना नगर जिलावर्तमान में दलित टोला पंचाना थाना नारदीगंज जिला नवादा बताया गया है।



REPORT - AMAN SINHA 

Suggested News