बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बाइक पर परिवार को ले जा रहे शख्स के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़ दिए हाथ, कहा बोलेरो की सवारी बाइक पर न ले जाये

बाइक पर परिवार को ले जा रहे शख्स के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़ दिए हाथ, कहा बोलेरो की सवारी बाइक पर न ले जाये

SHEOHAR : आम तौर पर लोगों को यातायात नियमों की पालन करने की सलाह दी जाती है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके। हालाँकि इसके बावजूद लोग इन नियमों का उलंघन करने से बाज नहीं आते हैं। इसी कड़ी में शिवहर पुलिस ने बाइक पर चल रहे एक दंपति को पकड़ा। इसके बाद हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा है कि स्कॉर्पियो एवं बोलेरो के लायक सवारी को बाइक पर ले कर ना चले। कभी भी दुर्घटना हो सकती है। दरअसल यह वाक्या आज शहर के नवाब हाई स्कूल के पास की है। जहाँ शिवहर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। 

इसी दौरान एक दंपति शहर की और से एक दो नही बल्कि परिवार के पूरे 6 सदस्यों को बैठा कर जा रहे था। तभी वहाँ मौजूद पुलिस वाले की नजर पर वाहन चालक पर गई। पुलिस वाले भी एक बाइक पर इतने सारे लोंगो को बैठे देख कर हैरत में पड़ गए। इस दौरान एक पुलिस कर्मी अचानक हाथ जोड़कर विनती करने लगा कि कृपया इस तरह का जोखिम न उठाएं। बोलेरो और स्कॉर्पियो पर बैठने लायक सवारी को बाइक पर बैठाकर जा रहे हैं। धन्य है आप! 

हालांकि पुलिस के द्वारा विनती किए जाने पर बाइक चालक घबराते और शर्माते हुए  माफी मांगते हुए ऐसा दोबारा गलती नहीं करने की अनुरोध किया। तब तक फोटोग्राफरों ने उसकी तस्वीरें ले ली। जो पूरे शिवहर जिला में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। किसी ने कहा कि पेट्रोल के दाम इतने बढ़ गए हैं कि एक बाइक पर छह सवारी को बैठाना मजबूरी हो गया है। कोई अन्य बात कह रहा है। वही बाइक चालक ने पुलिस को बताया कि एक इमरजेंसी में जा रहे है। इसीलिए सभी लोगों को बैठा लिया है। आगे से इस तरह की गलती नहीं होगी।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News