बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : वर-वधु पक्ष के बीच पुलिसकर्मियों ने कराया समझौता, थाने में हुई शादी

BIHAR NEWS : वर-वधु पक्ष के बीच पुलिसकर्मियों ने कराया समझौता, थाने में हुई शादी

BHAGALPUR : जिले के तिलकामांझी थाना में अनोखी शादी देखने को मिली। लोदीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रभाकर कुमार और तिलकामांझी थाना क्षेत्र के विक्रमशिला कॉलोनी की रहने वाली काजल की शादी घरवालों की रजामंदी से ठीक हुई थी। लेकिन लगातार लड़के वालों की तरफ से शादी की तिथि आगे बढ़ाई जा रही थी। जिसको लेकर लड़की पक्ष के लोग महीनों से परेशान थे और लगातार लड़का के घर पर जाकर मान मनोबल कर रहे थे कि जल्द से जल्द दोनों की शादी कर दी जाए। 

लेकिन लड़का पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे और लगातार शादी की तिथि बढ़ाते जा रहे थे। जिसके बाद लड़की पक्ष के लोगों ने तिलकामांझी थाने में अपनी आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को आज थाने पर बुलाया और थाने में ही पंचायती की गई। जिसके बाद दोनों की शादी थाना परिसर में ही पुलिस के समक्ष करा दी गई। शादी के दौरान सभी रस्मों को पंडित के समक्ष पूरा किया गया। 

वहीं पुलिस वालों ने ही शादी में लगने वाले सामानों को बाजार से मंगा कर शादी की रस्म पूरी कराई। शादी के बाद लड़की और लड़के दोनों खुश नजर आए। थाने में मौजूद पुलिस वालों ने भी दोनों को आशीर्वाद देकर घर भेज दिया। इस शादी की चर्चा इलाके में हर तरफ हो रही है।

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 


Suggested News